इस पृष्ठ का एक नया संस्करण है लेकिन अभी यह केवल अंग्रेजी में है। नवीनतम संस्करण का अनुवाद करने में हमारी सहायता करें।
इस पेज का अनुवाद नहीं किया जा रहा है। हमने इस पेज को जानबूझकर अंग्रेज़ी में छोड़ा है।

इथेरियम वॉलेट ऐसे एप्लिकेशन होते हैं, जो आपको अपने इथेरियम खाते के साथ सहभागिता करने देते हैं। इसे इंटरनेट बैंकिंग ऐप की तरह समझें - बैंक के बिना। आपका वॉलेट आपको अपना बैलेंस पढ़ने, लेनदेन भेजने और अनुप्रयोगों से ज ुड़ने देता है।
आपको फंड भेजने और अपने ETH को प्रबंधित करने के लिए एक वॉलेट की आवश्यकता है।
आपका वॉलेट केवल आपके इथेरियम खाते के प्रबंधन के लिए एक उपकरण है। इसका मतलब है कि आप किसी भी समय वॉलेट प्रदाताओं को स्वैप कर सकते हैं। कई वॉलेट्स आपको एक एप्लिकेशन से कई इथेरियम खातों का प्रबंधन करने देते हैं।
ऐसा इसलिए है क्योंकि वॉलेट में आपके धन की कस्टडी नहीं होती है। वे आपकी वास्तविक चीज़ों के प्रबंधन के लिए एक उपकरण है।
आपका वॉलेटआपके बैलेंस, लेनदेन के इतिहास को दिखाता है और आपको धन भेजने/प्राप्त करने का एक तरीका देता है। कुछ वॉलेट अधिक चीज़ों की पेशकश कर सकते हैं।
आपका वॉलेट आपके इथेरियम खाते में आपकी खिड़की है - आपका बैलेंस, लेन-देन इतिहास और भी बहुत कुछ। लेकिन आप किसी भी समय वॉलेट प्रदाताओं को स्वैप कर सकते हैं।
आपका वॉलेट आपको अपने इथेरियम खाते का उपयोग करके किसी भी विकेंद्रीकृत एप्लिकेशन से जुड़ने देता है। यह एक लॉगिन की तरह ह ै, जिसका उपयोग आप कई डेप्स में कर सकते हैं।
यह कुछ प्रमुख शब्दों के बीच के अंतर को समझने के लायक है।
इथेरियम खाता एक ऐसी इकाई है जो लेनदेन कर सकती है और इसमें शेष राशि होती है।
इथेरियम खाते का एक इथेरियम पता होता है जैसे इनबॉक्स का एक ईमेल पता होता हैं। आप इसका उपयोग किसी खाते में धनराशि भेजने के लिए कर सकते हैं।
वॉलेट एक उत्पाद है, जो आपको अपने इथेरियम खाते को प्रबंधित करने की अनुमति देता है। यह आपको अपने खाते की शेष राशि देखने, लेनदेन करने, और बहुत कुछ करने की अनुमति देता है।
अधिकांश वॉलेट उत्पाद आपको एक इथेरियम खाता जनरेट करने देंगे। इसलिए वॉलेट डाउनलोड करने से पहले आपको उसकी आवश्यकता नहीं है।
अपने खाते के साथ इंटरफ़ेस और इंटरैक्ट करने के लिए कुछ तरीके हैं:
वास्तविक हार्डवेयर वॉलेट ऐसे उपकरण हैं जो आपको अपना क्रिप्टो ऑफ़लाइन रखने देते हैं - बहुत सुरक्षित
मोबाइल एप्लिकेशन जो आपके धन को कहीं से भी सुलभ बनाते हैं
ब्राउज़र वॉलेट वेब एप्लिकेशन हैं जो आपको ब्राउज़र में सीधे अपने खाते के साथ बातचीत करने देते हैं