वर्तमान में NFT डिजिटल कला और संग्रहणीय वस्तुओं की दुनिया में जबर्दस्त परिवर्तन ला रही हैं। नई क्रिप्टो-ऑडियंस में भारी बिक्री के कारण डिजिटल कला कर अपने जीवन में बदलाव देख रहे हैं। और मशहूर हस्तियाँ भी इसे अपने प्रशंसकों से जुड़ने के एक नए अवसर की तरह देख रहे हैं। लेकिन डिजिटल कला NFT को उपयोग करने के कई तरीकों में से केवल एक है। वास्तव में इसका उपयोग किसी भी विशिष्ट संपति के स्वामित्व का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जा सकता है, जैसे डिजिटल या भौतिक क्षेत्र की किसी वस्तु का स्वामित्व विलेख।
अगर एंडी वारहोल का जन्म 90 के दशक के अंत में हुआ होता तो वे शायद कैम्पबेल सूप को NFT के रूप में खनन करते। यह केवल समय की बात है इससे पहले कि कान्ये यीज्यस को एथेरियम पर चलाएं। और एक दिन आपकी कार का मालिक होना एक NFT से साबित हो सकता है।
NFT क्या है?
NFT टोकन हैं जिनका उपयोग हम अनूठी वस्तुओं के स्वामित्व का प्रतिनिधित्व करने के लिए कर सकते हैं। वे हमें कला, संग्रहणीय, यहां तक कि अचल संपत्ति जैसी चीजों को टोकन देते हैं। एथेरियम ब्लॉकचेन द्वारा किसी संपत्ति का स्वामित्व सुरक्षित किया जाता है - कोई भी स्वामित्व के रिकॉर्ड को संशोधित नहीं कर सकता है या नए NFT को अस्तित्व में नहीं रख सकता है।
NFT का मतलब अपूरणीय टोकन। अपूरणीय एक आर्थिक शब्द है जिसका उपयोग आप अपने फर्नीचर, गीत फ़ाइल या अपने कंप्यूटर जैसी चीजों का वर्णन करने के लिए कर सकते हैं। ये चीजें अन्य वस्तुओं के लिए विनिमेय नहीं हैं क्योंकि उनके पास अनूठे गुण हैं।
वहीं दूसरी ओर, पूरणीय वस्तुओं का आदान-प्रदान किया जा सकता है, क्योंकि उनकी क़ीमत से उन्हें आंका जाता है ना कि उनके अनूठे गुणों से। उदाहरण के लिए, ETH या डॉलर पूरणीय है क्योंकि 1 ETH / $1 USD दूसरे 1 ETH / $1 USD के लिए विनिमय योग्य है।
संपत्तियों का इंटरनेट
NFT और एथेरियम आज इंटरनेट में मौजूद कुछ समस्याओं का समाधान करते हैं। जैसे-जैसे सब डिजिटल होता जा रहा है, हमें ज़रूरत है कि हम भौतिक वस्तुओं के गुणों जैसे कि कमी, विशिष्टता और स्वामित्व के प्रमाण को डिजिटल वस्तुओं के लिए हुबहू दोहरायें। यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि डिजिटल वस्तुएँ अक्सर केवल उनके उत्पाद के संदर्भ मे काम करती हैं। उदाहरण के लिए आप अपने द्वारा खरीदी गई iTunes mp3 को फिर से नहीं बेच सकते हैं, या आप एक कंपनी के लॉयल्टी पॉइंटस को दूसरे प्लेटफ़ॉर्म क्रेडिट के लिए एक्सचेंज नहीं कर सकते हैं, भले उ सके लिए बाजार हो।
आज हम में से अधिकांश लोग जिस इंटरनेट का उपयोग करते हैं, उसकी तुलना में NFT का इंटरनेट इस प्रकार है...
एक तुलना
| एक NFT इंटरनेट | इंटरनेट आज |
|---|---|
| NFT डिजिटल रूप से अनूठे हैं, कोई भी दो NFT समान नहीं हैं। | .mp3 या .jpg जैसी फ़ाइल्स की कॉपी उनकी मूल या ओरिजनल के समान ही होती हैं। |
