इस पेज का अनुवाद नहीं किया जा रहा है। हमने इस पेज को जानबूझकर अंग्रेज़ी में छोड़ा है।
शुरू करें
Ethereum की दुनिया में, nexus.org आपका पोर्टल है। यह तकनीक नई और हमेशा विकसित होने वाली है – इसलिए मार्गदर्शक का होना अच्छा है। यदि आप और जानना चाहते हैं तो हम आपको यह करने की सलाह देते हैं।
Ethereum एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो डिजिटल धन, वैश्विक भुगतान और एप्लिकेशन मुहैया कराती है। इस समुदाय ने तेज़ी से बढ़ती हुई डिजिटल अर् थव्यवस्था को बनाया है और क्रिएटर्स को ऑनलाइन पैसे कमाने के बेहतरीन नए तरीके व अन्य कई चीज़ें उपलब्ध कराई हैं। यह सभी के लिए उपलब्ध है, चाहे आप दुनिया में कहीं भी हों – बस आपके पास इंटरनेट होना चाहिए।
आज, अरबों लोग बैंक खाते नहीं खोल सकते हैं, दूसरों का भुगतान अवरुद्ध है। Ethereum का विकेन्द्रीकृत वित्त (DeFi) सिस्टम कभी भी निष्क्रिय नहीं होता या भेदभाव नहीं करता। सिर्फ एक इंटरनेट कनेक्शन के साथ, आप दुनिया में कहीं भी पैस ा भेज, प्राप्त, उधार ले, यहाँ तक उस पर ब्याज भी प्राप्त कर सकते हैं।
Ethereum केवल डिजिटल धन के लिए ही नहीं है। आपके स्वामित्व की किसी भी चीज़ को नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के रूप में प्रदर्शित किया जा सकता है, खरीदा-बेचा जा सकता है और उपयोग किया जा सकता है। आप अपनी कला को टोकन में बदल सकते हैं और हर बार जब भी उसे बेचा जाए, तब रॉयल्टी कमा सकते हैं। अन्यथा अपने स्वामित्व की किसी चीज़ के बदले लोन लेने के लिए उसका टोकन के रूप में उपयोग करें। संभावनाएँ हर समय बढ़ती जा रही हैं।
आज के ज़माने में हमें 'फ़्री' इंटरनेट सेवाएँ पाने के लिए अपने पर्सनल डेटा का कंट्रोल किसी और को देना पड़ता है। लेकिन Ethereum सेवाएँ अपने आप में खुली हुई हैं – आपको बस एक वॉलेट चाहिए होता है। ये फ़्री और सेट करने में आसान होती हैं, आपके द्वारा कंट्रोल की जाती हैं और किसी भी पर्सनल जानकारी के बिना काम करती हैं।